रामनगर उत्तराखंड खेल

राष्ट्र स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कृति गुसाई ने उत्तराखंड देव भूमि  का रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन ।

Spread the love

राष्ट्र स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कृति गुसाई ने उत्तराखंड देव भूमि  का रजत पदक जीतकर किया  नाम रोशन ।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

राष्ट्र स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कृति गुसाई ने रजत पदक जीतकर देव भूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया। नासिक के मीनाताई इंडोर स्टेडियम महाराष्ट्र में पेंचक् सिलाट की 11वी सीनियर नेशनल पेंचिक सिलाट प्रतियोगिता आयोजित की गयी, यह राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 15 अगस्त को नासिक महाराष्ट्र मे संपन्न हुई. पेंचक् सिलाट एसोशिएशन् ऑफ नैनिताल के अध्यक्ष व राज्य टीम के मुख्य कोच राकेश कुमार के अनुसार भारत के सभी राज्यों की टीम और आल इंडिया पुलिस, आई टी बी पी, सी आर पी एफ, सी आई एस एफ, व सीमा सशत्र बल सहित लगभग 900 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

 

उत्तराखंड राज्य से 20 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया जिसमे 06 महिला व 14 पुरुष खिलाडियों ने हिस्सा लिया और कृति गुसाई ने रजत पदक जीतकर देव भूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया। साथ् हि ऱीता भंडारी ओर दीपक सिंह ने टॉप 16 खिलाडियों मै जगह बनाकर नैशनल गेम्स मै अपनी जगह सुनाषित की! तीनो खिलाड़ियों का वापस पहुंचने पर सम्मान किया गया और पेंचक् सिलात स्पोर्ट्स एसोशिएशन् के सभी पदाधिकारी ने खिलाडियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत

 

 

विजेता खिलाडी आगामी अक्टूबर 2023 में आयोजित होने वाले 37 गोवा नेशनल गेम्स में भाग लेंगे और उत्तरखन्का नाम रोशन करेंगे!