रामनगर जरा हटके

उत्तराखंड लेखपाल संघ में ताराचंद घिल्डियाल को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर रामनगर में हुआ भव्य स्वागत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री ताराचंद घिल्डियाल का बुधवार को रामनगर के विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा काशीपुर रोड़ स्थित एक होटल में जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गयीं हैं।उसको कर्तव्यों के साथ निभाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सब को साथ लेकर आगे बड़ा जाएगा।कहा कि पटवारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संघर्ष करना चाहिए, संघर्ष करना ही असली जीवन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश।

इस दौरान तहसीलदार बीसी पंत,नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, राज्य आंदोलनकारी व उपपा नेता प्रभात ध्यानी,राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ़ हुसैन, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश यादव,सभासद प्रतिनिधि डॉक्टर जफ़र सैफ़ी,पूर्व सभासद अश्विनी सिद्धार्थ, प्रधान प्रतिनिधि सजंय कनोजिया, एडवोकेट फईम चौधरी, एडवोकेट राजेश शर्मा, एडवोकेट गगन कुमार, बसपा नेता विनोद अनजान, अतुल अग्रवाल, ललित तिवारी, रईस आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: महिला मजदूर की लोडर के नीचे दबकर मौत।