उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

स्वच्छ जल स्वच्छ मन” परियोजना का दूसरा चरण संपन्न, संत निरंकारी मिशन द्वारा जल संरक्षण में योगदान

Spread the love

स्वच्छ जल स्वच्छ मन” परियोजना का दूसरा चरण संपन्न, संत निरंकारी मिशन द्वारा जल संरक्षण में योगदान

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को संत निरंकारी मिशन की शाखा रामनगर द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कोसी नदी एवं गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी की साफ-सफाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में प्रोजेक्ट अमृत का आरंभ वर्ष 2023 में किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गोविंद बधानी, अध्यक्ष गर्जिया मंदिर समिति द्वारा किया गया। उन्होंने वर्तमान में जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल की आवश्यकता पर जोर देते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट अमृत की सराहना की। रामनगर शाखा के मुखी श्री वृक्षा राम जी के दिशा निर्देश में प्रातः 8:00 बजे से 12:00 तक यह साफ सफाई कार्यक्रम किया गया, जिसमें रामनगर शाखा के अतिरिक्त कालाढूंगी के साध संगत के महात्माओं ने भी भाग लिया।