उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर महाविद्यालय की कैडेट सपना, गणतंत्र दिवस कैंप में प्रतिभाग लेने का अवसर हासिल कर रही है”

Spread the love

रामनगर महाविद्यालय की कैडेट सपना, गणतंत्र दिवस कैंप में प्रतिभाग लेने का अवसर हासिल कर रही है”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर।79 यूके बटालियन एनसीसी पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर इकाई की कैडेट सपना तड़ियाल का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हो चुका है। वह गणतंत्र दिवस कैंप में उत्तराखंड निदेशालय की आरडीसी टीम में प्रतिभाग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जेएनयू में शहीद स्मृति सम्मान समारोह: अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित

 

एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी ने बताया कि सपना का चयन उत्तराखंड निदेशालय देहरादून द्वारा आयोजित प्रीआरडीसी शिविरों में सफलता प्राप्त करने के उपरान्त हुआ है। सपना गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु दिल्ली जा चुकी हैं और वहां पर ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही है। सपना की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे एवं कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक सहित सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सपना के परिजनों सहित महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कॉन्क्लेव” में पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, योजनाओं का खोला खाका

 

 

इस अवसर पर उनकी माता देवकी देवी,कैप्टन पंकज जैन,लेफ्टिनेंट कृष्णा भारती ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।बता दें कि कैडेट सपना के साथ 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के एएनओ कैप्टन पंकज जैन भी उत्तराखंड निदेशालय की टीम के साथ रिपब्लिक डे कैंप दिल्ली में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*