उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

अल्मोड़ा में बस हादसा: 36 लोगों की मौत, 26 घायल; मुख्यमंत्री धामी ने की त्वरित मुआवजे और राहत कार्यों की घोषणा।

Spread the love

अल्मोड़ा में बस हादसा: 36 लोगों की मौत, 26 घायल; मुख्यमंत्री धामी ने की त्वरित मुआवजे और राहत कार्यों की घोषणा।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 36 लोगों की जान चली गई और 26 लोग घायल हो गए। यह हादसा मार्चुला के पास कूपी में हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाए और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश व हल्द्वानी के अस्पतालों में भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याओं के बाद धामी सरकार का बड़ा एक्शन, SSP बदले, कानून-व्यवस्था सख्त करने के दिए सख्त निर्देश।

 

 

मुख्यमंत्री खुद रामनगर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। मौके पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी राहत कार्यों की निगरानी में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

 

घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए रामनगर अस्पताल में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के परिजनों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता और बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।