उत्तराखंड रामनगर सियासत

भावना रावत बनीं बीडीसी सदस्य, पुछड़ी जोगीपुरा से 80 से अधिक वोटों से दर्ज की शानदार जीत

Spread the love

भावना रावत बनीं बीडीसी सदस्य, पुछड़ी जोगीपुरा से 80 से अधिक वोटों से दर्ज की शानदार जीत

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत पुछड़ी जोगीपुरा क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर भावना रावत पत्नी पृथ्वी सिंह रावत ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 80 से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित कर यह सीट अपने नाम की।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. नित्यानंद का पूरा जीवन - हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को रहा समर्पित : मुख्यमंत्री

भावना रावत की जीत को क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई, ग्राम में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए पूर्व सैनिक का अनुकरणीय सहयोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि भावना रावत ने अपने शांत स्वभाव, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के जज्बे से जनता का विश्वास जीता है। कई महिलाओं ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा कि यह जीत महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने वाला कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हुआ जनसंवाद

ग्रामवासियों ने इस जीत को बदलाव की शुरुआत बताया और भावना रावत से क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई है।