उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

“रामनगर में अजगर का आगमन: सांपों के संरक्षण में संलग्न सोसाइटी सदस्यों की तत्परता, सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप के मार्गदर्शन में घटित हुआ संघर्ष।”

Spread the love

“रामनगर में अजगर का आगमन: सांपों के संरक्षण में संलग्न सोसाइटी सदस्यों की तत्परता, सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप के मार्गदर्शन में घटित हुआ संघर्ष।”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर आज सुबह रामनगर में कोसी बैराज क्षेत्र में एक विशाल का अजगर सांप निकलने के बाद मौके से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई घटना की जानकारी तुरंत कोसी बैराज क्षेत्र में मौजूद कैंटीन संचालक अशोक गुप्ता द्वारा सांपों के संरक्षण को लेकर काम कर रही सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को दी गई इसके बाद सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप मौके पर पहुंचे

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति ही उत्तराखंड और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत”- मुख्यमंत्री धामी।

 

 

और उन्होंने इस विशालकाय अजगर सांप को अपनी टीम के सदस्यों के साथ रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित पकड़ लिया अजगर सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई तथा कई लोगों द्वारा इस विशाल अजगर सांप को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया गया

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर सांप की लंबाई करीब 19 फिट है तथा इसका वजन भी लगभग एक कुंटल है उन्होंने बताया कि हालांकि इस सांप में जहर नहीं होता लेकिन यह छोटे जानवरों व बच्चों को आसानी के साथ निगल लेता है उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है तथा आज वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अजगर सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।