कौशल एकडेमी इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट कानिया के होटल मैनेजमेंट के होनहार छात्र रमेश बुधानी ने फिर मारी बाजी, अब यूरोप में लगाएंगे पहाड़ी तड़का।

कौशल एकडेमी इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट कानिया के होटल मैनेजमेंट के होनहार छात्र रमेश बुधानी ने फिर मारी बाजी, अब यूरोप में लगाएंगे पहाड़ी तड़का।

रोशनी पाण्डेय- प्रधान संपादक

 

*रामनगर।* कौशल एकडेमी इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट कानिया के होटल मैनेजमेंट के होनहार छात्र रमेश बुधानी ने अपने पहले एटेम्पट में ही शेनेगन इंटरव्यू पास किया है। रमेश यूरोप के जाने-माने पांच सितारा होटल कोरिंथिए में अपने पहाड़ी तड़के का जलवा दिखाएंगे। विगत वर्षों से दुबई में अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम कर उन्होंने यह सफलता हासिल की। रमेश बतौर इंडियन शेफ के नाम से हिलटन दुबई में मशहूर हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

उन्होंने इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट की पढाई कर कॉलेज से प्लेसमेंट प्राप्त किया था। अभी रमेश होटल मैनेजमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई कर रहे हैं। हाल ही में रमेश ने एमिरेट्स कलिनरी गाइड द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से आये प्रतिभागियों को मात देकर सिल्वर मेडल जीतकर रामनगर का नाम रोशन किया है।

karki
inder