राम भक्तों ने रामनगर स्टेट बैंक चौराहे पर श्री राम दरबार लगाकर की श्री राम जी की पूजा अर्चना।

राम भक्तों ने रामनगर स्टेट बैंक चौराहे पर श्री राम दरबार लगाकर की श्री राम जी की पूजा अर्चना।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

“रामनगर में राम लला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में राम भक्तों का जन सैलाब उमडा हुआ है हर जगह हर वर्ग का राम भक्त श्री राम के भजनों का गुणगान कर रहे हैं जगह-जगह श्रीराम के भक्तों के द्वारा श्री राम जी की पूजा अर्चना की जा रही है और वहीं कई भक्तों के द्वारा प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है उसी क्रम में कल भी ध्वज यात्रा में राम जी का रेला उमड़ा, पूरे शहर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी पूरा शहर उत्सव और संगीतमय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

आज भी श्री राम भक्तों के द्वारा जगह-जगह पर श्री राम दरबार लगाकर श्री राम जी की पूजा अर्चना की जा रही है वहीं रामनगर स्टेट बैंक चौराहे पर श्री राम भक्तों के द्वारा श्री राम जी का दरबार लगाया गया और भक्तों के द्वारा उनके भजनों का गुणगान किया भजनों के बाद भक्तों के द्वारा आरती की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

इस कार्यक्रम में अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, उदित बंसल, कौशल, अखिल मेहरोत्रा, शशि जोशी, प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि दर्जनों भक्त उपस्थित हुए।

karki
inder