राजनीति उत्तराखंड रामनगर

रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में आइसा नगर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्राची बंगारी निर्विरोध निर्वाचित हूई।

Spread the love

रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में आइसा नगर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्राची बंगारी निर्विरोध निर्वाचित हूई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – 20 साल बाद एक बार फिर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने पी एन जी पी जी महाविद्यालय छात्र संघ में जगह बनाने में सफलता पाई है। कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में आइसा नगर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्राची बंगारी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। इस पद हेतु एकमात्र प्राची बंगारी द्वारा भरे गए पर्चे को कालेज प्रशासन ने वैध घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

 

 

प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में प्राची बंगारी ने कहा वे कालेज में शैक्षणिक माहौल बनाए जाने के लिए संघर्षरत रहेंगी साथ ही दूरस्त क्षेत्रों से आने वाले छात्र छात्राओं को बस किराए में छूट दिए जाने, छात्रा कॉमन हॉल बनाने, नवीनतम पुस्तकें छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने समेत अन्य मुद्दों पर छात्र हित में काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमवीरों के बीच पहुंचे सीएम धामी, 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में मनाई होली

 

 

प्राची ने कहा आइसा छात्र छात्राओं के बीच धार्मिक और जातीय विभाजन पैदा करने के खिलाफ हैं। इसलिए अध्यक्ष पद पर एन एस यू आई।के ललित कड़ाकोटी का समर्थन करते हुए अन्य पदों पर भी आइसा ऐसे प्रत्याशियों को समर्थन करेगा जो छात्र हितों के लिए प्रतिबद्ध हों।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार*

 

 

इस दौरान आइसा नगर अध्यक्ष सुमित, नगर सचिव हेमा जोशी, रेखा आर्य,शबनम, नेहा आर्य, हिमानी, अमन आदि शामिल रहे।

सुमित
नगर अध्यक्ष
आइसा रामनगर