दिनदहाड़े साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनदहाड़े साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिन दहाड़े साईकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त काशीपुर पुलिस की गिरफ्त में काशीपुर:-थाना हाजा पर दिनांक 03.09.2023 को वादी सचिन अग्रवाल पुत्र श्री जय प्रकाश अग्रवाल निवासी मौ० सिंधान काशीपुर थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर ने तहरीरी सूचना दी कि वह आवास विकास शिव मन्दिर के पास काशीपुर में साई कोचिंग इन्स्टयूट के नाम से गणित व सांइस कोचिंग चलाता है कि दिनांक 25.08.2023 को सांय करीब 0400 बजे वह बच्चों को कोचिंग दे रहा था कि अज्ञात चोर के द्वारा बच्चे की साईकिल कम्पनी से उठाकर ले गया यह कि तहरीरी सूचना पर एफआईआर नम्बर 449/ 2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0  कंचन पड़लिया के सुपुर्द की गयी।

 

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

घटना का अनावरण भीड़-भाड़ वाले स्थान पर हुयी चोरी की घटना अनावरण के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी काशीपुर के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को तत्काल चोरी की घटना के अनावरण के लिये पुलिस टीम का गठन करने के निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के आदेश पर मुकदमा बाला के विवेचक उ0नि0 श्री कंचन पडलिया को पुलिस टीम का प्रभारी बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

 

पुलिस कार्यवाही: उ0नि0 श्री कंचन पडलिया के द्वारा पतारसी एंव सुरागरसी करते हुये घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर मुखविर मामूर किये गये आज दिनांक 04.09.2023 को मुखबिर की सूचना पर अर्जुन को मय चोरी की साईकिल के साथ गिरफतार किया गया।

 

 

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा काशीपुर शहर के अन्य स्थानों से साईकिल चोरी करना बताया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर 02 अन्य चोरी की साईकिल बरामद की गयी अभियोग में माल बरामद होने पर अभियोग में धारा 411 भादवि व 41/102 सीआरपीसी की वृद्धि की गयी।
*गिरफतार शुदा अभियुक्त*
अर्जुन पुत्र श्री मागचन्द्र निवासी देवीपुरा खड़कपुर थाना आईटीआई जिला उधमसिंह नगर।
*बरामद माल का विवरण*
1.एक अदद साईकिल एवन कम्पनी
2- एक अदद साईकिल ABON GAMER APEX
3- एक अदद साईकिल GANG TAZZAR