पिथौरागढ़ उत्तराखंड क्राइम

दुःखद हादसा एक बोलेरो गहरी खाई में  जा गिरी हादसे में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत अन्य घायल।

Spread the love

 दुःखद हादसा एक बोलेरो गहरी खाई में  जा गिरी हादसे में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत अन्य घायल।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पिथौरागढ़- एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान। आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर रोपे 8 लाख से अधिक पौधे, मुख्यमंत्री धामी ने दिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

 

 

उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर प्रशासन सख्त

 

 

 

स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर चालक की हत्या से गांव में दहशत, तीन आरोपी हिरासत में।