पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाईन के माध्यम से जमा करायें – मुख्य कोषाधिकारी

:- *पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाईन के माध्यम से जमा करायें – मुख्य कोषाधिकारी

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर स्वंय अपने एन्ड्रॉयड मोबाइल ऐप के माध्यम से, जनसुविधा केन्द्र सीएससी, बायोमैट्रिक उपकरण तथा पोस्टमैन के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजीटल तरीके से जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को पीपीओ अथवा जीआरडी नम्बर, आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर, पेंशन भुगतान हेतु कोषागार का नाम तथा पेंशन से सम्बन्धित बैंक का खाता संख्या के अभिलेख अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि मोबाइल ऐप मे माध्यम से पेंशनर अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से आधार फेस आडी एप इन्ट्रॉल करने के लिए jeevapramaan-in@/app/download के लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए पंेशनर का मेल आईडी होना अनिवार्य है। पेंशनर पंजीकरण करने के पश्चात स्वंय नाम, आधार संख्या, पीपीओ या जीआरडी संख्या जीवन प्रमाण ऐप में अंकित कर ऐप की सहायता से पेंशनर चेहरे को स्कैन करें बिना कान्टेक्ट लैस व चश्मे के और सबमीट करें इसके पश्चात पेंशनर को मोबाइल पर एक एसएमएस संदेश प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

श्री राणा ने बताया कि इसके अलावा डाक विभाग के पोस्टमैन के माध्यम से डिजीटल प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया इसके लिए पेंशनर को गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध एप पोस्टइंफो की सहायता से जीवन प्रमाण पत्र (डिजीटल लाइफ प्रमाण पत्र) का चयन करते हुये सर्विस रिक्वैस्ट राइज करें तथा पेंशनर अपना आवश्यक अभिलेख डिजीटली सबमीट कर जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

इसके अलावा पेंशनर जनसुविधा केन्द्र, सीएससी सेंटर के द्वारा भी डिजीटल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से पूर्व पेंशनर का कोषागार में मोबाइल नम्बर व आधारकार्ड नम्बर अपडेट होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। उन्होंने कहा कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है। उन्होंने बताया पेंशनर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के लिए नजदीकी कोषागार से सम्पर्क कर सकते हैं।

karki
inder