*नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा 01 महिला को उसकी बच्ची संग एवम 01 बालिका को उ0प्र0 व ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी*

*नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा 01 महिला को उसकी बच्ची संग एवम 01 बालिका को उ0प्र0 व ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में *दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान* चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल *श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल *श्री प्रकाश चंद्र*, के पर्यवेक्षण में *प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला* के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने
कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदा *महिला उम्र 35 वर्ष निवासी- नवीन मंडी जो कि मय अपनी 06 वर्ष की पुत्री* के दिनांक- 04/07/2019 को घर से नाराज होकर , बिना बताए घर से चली गई थी को तलाश के उपरांत *सकुशल ग्राम- बुडगरा तहसील नजीबाबाद कोतवाली किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद* किया है, बरामद गुमशुदा और उसकी पुत्री को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

👉 कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदगी बालिका उम्र-16वर्ष, जो कि दिनांक- 20/03/2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत अपने घर से बिना बताए चली गई थी। *ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा ढूंढ खोज पूछताछ के उपरांत* खदरी रोड, चौकी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

*गुमशुदाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द करने पर परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस की प्रशंसा की गई।*

*पुलिस टीम-*
1 उप निरीक्षक मंजू ज्याला
2-हे0का0 भूपेंद्र सिंह बिष्ट
3- का0 महेंद्र भोज
4- म0का0 दीपा सिंह

karki
inder