जरा हटके देहरादून

देहरादून मे संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर दिनांक 29/11/22 से एक सूत्री मांग को लेकर जारी धरना प्रदर्शन।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि0 मुख्यालय देहरादून मे संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर दिनांक 29/11/22 से एक सूत्री मांग को लेकर जारी धरना प्रदर्शन मे आज दिनांक 05/12/22 से कर्मचारियो ने कार्मिक धरना देना प्रारम्भ कर दिया है आज से शुरू कार्मिक धरने मे निम्न कर्मचारी संमलित हुए 1 जयपाल बिष्ट ‘ 2 दिगम्बर सिंह. 3 जोगा सिह. 4 बलबीर सिह. 5 भाना सिह . 6 संजय रावत . 7 बिज्रमोहन कोठियाल . 8 लक्ष्मण सिह . 9 हेमवनती नन्दन थपलियाल . 10 जितेन्द्र सजवाण . के अलावा धरना प्रदर्शन करने वालों में 100 से अधिक कर्मचारी उपस्थित थे इस दौरान महासंघ के वरि उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक दोनो निगमो मे विनियमितीकरण के आदेश जारी नही किये जाते है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भारी बारिश का कहर, रिस्पना नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी

 

 

तब तक कर्मचारी अपना आन्दोलन समाप्त नही करेगे बल्कि आन्दोलन को आगे और उग्र रूप में किया जायेगा जिसमे आगे चल कर पर्यटन ईकायों को बंद कर हडताल का निर्णय भी महासंघ द्वारा लिया जा सकता है वही अपने संबोधन मे जेश रमोला जी ने कहा कि यदी सरकार द्वारा जल्दी ही विनियमितीकरण के आदेश जारी नही किये गये तो कर्मचारी मजबूरन आन्दोलन के स्वरूप हडताल का रास्ता अपनाते हुए निगम कि समस्त पर्यटन कि इकाईयो को बंद (ताला बंदी) करने को विवश हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

और यदि सरकार द्वारा कर्मचारी मांग को यूं ही दरकिनार किया जाता रहा को संपूर्ण ताला बंदी का निर्णय भी महासंघ द्वारा लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश