नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत पर्व, एसएसपी नैनीताल समेत सभी पुलिस बल ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत पर्व, एसएसपी नैनीताल समेत सभी पुलिस बल ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी हुए सम्मानित।

आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नैनीताल पुलिस ने जनपद के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में ध्वजारोहण किया गया और सभी पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

देश के गौरव तिरंगे झंडे को सलामी सम्मान देकर स्वतंत्रता दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर योद्धाओं का स्मरण किया गया। उनके द्वारा अपने वक्तव्य में सभी अधिनस्थों को एक महान और विकसित भारत बनाने के लिए देश प्रेम की अलख जगाने तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लोकतंत्र की रक्षा करने के साथ जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित कर समृद्धवान बनाने हेतु अपना अहम योगदान देने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत पर्व, एसएसपी नैनीताल समेत सभी पुलिस बल ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

इस महान पर्व के अवसर पर  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी, श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआं,  सुमित पांडे लोहनी, सीओ नैनीताल/भवाली,  भूपेंद्र सिंह भंडारी,  गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल समेत थाना प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों द्वारा भी पुलिस कार्यालय, बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी, सीओ कार्यालयों, थानों और फायर स्टेशनों में अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मिलकर तिरंगे को सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

🏅सम्मान/पुरुस्कार🏅
💐इस अवसर पर आज  अभिनव कुमार, डीजीपी उत्तराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में नैनीताल पुलिस के  चंद्रशेखर भट्ट उपनिरीक्षक (एम)/आशुलिपिक (सेवा के आधार पर) को उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह “मैडल” लगाकर तथा नकद धनराशि भेंट कर नैनीताल पुलिस को गौरवान्वित किया गया।

karki
inder