आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब 120 लीटर  अलग-अलग स्थानों से  की बरामद लगभग 800 लीटर लहन नष्ट किया गया।

आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब 120 लीटर  अलग-अलग स्थानों से  की बरामद लगभग 800 लीटर लहन नष्ट किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आज दिनांक 20/7/23 को विकास खण्ड रामनगर क्षेत्र में सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन नैनीताल श्रीमती रेखा जुयाल के नेतृत्व में रामनगर के जंगलों में अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया गया जिसमें करैल पुरी, थारी, कांधला, गुज्जर खता आदि जंगलों में टीम द्वारा दबिश दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

 

दबिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की भट्टियां तोड़ी गई। मौके पर लगभग 8000 लीटर लहन नष्ट किया गया, दो काली ट्यूब में लगभग 120 लीटर कच्ची शराब अलग-अलग स्थानों से बरामद हुई। इस अभियान में उमेश पाल आबकारी निरीक्षक, पवन कम्बोज प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन टीम नैनीताल से मोहम्मद आरिफ, आबकारी सिपाही रमाकांत, प्रधान आबकारी सिपाही कुंवर सिंह, पीआरडी जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

 

 

पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें मालधन क्षेत्र के तुमडिया डैम एवं पतरामपुर के निकट के जंगलों में कोंबिन की गई कोबिनग के दौरान कई अवैध शराब की भट्टियां को मौके पर नष्ट किया गया। और उनसे सम्बंधित उपकरणों को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया

karki
inder