सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! 2 शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज… 70 चालकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन 

Spread the love

🚨 सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! 2 शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज… 70 चालकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन 

 

 

जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। दैनिक यातायात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 2 शराब के नशे में वाहन चला रहे चालकों को पकड़कर उनके वाहन सीज कर दिए और उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने पर जोर, CM धामी ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश

 

 

 

इसके अलावा ओवरस्पीड, रैश ड्राइविंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वाले 17 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। वहीं अभियान के दौरान कुल 70 चालकों का चालान किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, तय समय सीमा में पूरा हो निर्माण कार्य