उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“केन्द्रीय पर्यटन और रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने बाजपुर भूमि विवाद के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन की सफलता की जताई आशंका। “

Spread the love

“केन्द्रीय पर्यटन और रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने बाजपुर भूमि विवाद के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन की सफलता की जताई आशंका। “

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बाजपुर के 20 गांवों के भूमि विवाद को सुझालने के लिए सरकार तथा प्रशासन आपसी समन्वय से सकारात्मक दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का प्रहार, 5.987 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर दबोचा

 

उन्होंने कहा कि जनहित में मामले को अधिकांशतः सुलझा लिया गया है और प्रशासन द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्तियों के जीवित वारिसान के नाम दर्ज कराने के लिए प्रशासन द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने IMPCL निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

 

उन्होंने कहा कि जब सरकार तथा प्रशासन जनहित में लगातार सकारात्मक सोच के साथ बागे बढ़ रहें हैं तो ऐंसी दशा में धरना प्रदर्शन का कोई भी औचित्य शेष नहीं है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार तथा प्रशासन का मनोबल बढ़ाने के लिए जनता को स्वतः ही धरना प्रदर्शन समाप्त कर देना चाहिए ताकि जनहित की सोच रखने वाले, जनता के हितों के लिए तत्परता से कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं तंत्र का मनोबल ऊंचा रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के शोधार्थी जितेन्द्र कुमार को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि

 

उन्होंने जनता से तत्काल धरना प्रदर्शन समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आये और शीघ्र ही सुःखद परिणाम प्राप्त होंगे।