उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

ज्वालापुर में SDM की छापेमारी, प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

ज्वालापुर में SDM की छापेमारी, प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों पर कार्रवाई

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हरिद्वार में प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त

धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को सख्ती से लागू करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने ज्वालापुर के कटरा बाजार क्षेत्र में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में एडीबी के साथ विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर

छापेमारी के दौरान करीब 6 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग जब्त किए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  💥*सराहनीय कार्य*💥 *खाकी का 'हैप्पी' गिफ्ट: कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी ने 37.48 लाख के 200 फोन लौटाकर आम जनता के चेहरों पर बिखेरी चमक*

एसडीएम ने सभी व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी पॉलिथीन बैग बेचते या उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों को बड़ी सौगात—मोबाइल ऐप लॉन्च, करोड़ों की सहायता सीधे खातों में

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।