उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव: खो-खो प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह।

Spread the love

कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव: खो-खो प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/कालाढूंगी। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त रुख, अफवाह और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस* *🚔 चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर — एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सघन चेकिंग, कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही*

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल जहां युवाओं को नशे से दूर रखते हैं, वहीं उनके शारीरिक व बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की पहल की है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा।

भट्ट ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और वे भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे