उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

ड्यूटी में रंग, होली में खुशी – पुलिस मुखिया प्रहलाद मीणा संग पुलिस कर्मियों का होली जश्न!”* *होली पर्व में SSP मीणा का अलग अंदाज, पुलिस जवानों के प्रति प्रेरणादायक कदम*

Spread the love

*”ड्यूटी में रंग, होली में खुशी – पुलिस मुखिया प्रहलाद मीणा संग पुलिस कर्मियों का होली जश्न!”*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*होली पर्व में SSP मीणा का अलग अंदाज, पुलिस जवानों के प्रति प्रेरणादायक कदम*

*अचानक ड्यूटी पॉइंट पर पहुँचकर जवानों को रंग व गले लगाकर किया हौसला अफजाई*

🎊🎁🎉
*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा,* द्वारा *होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने* पर शहर सहित जनपद भर में *पुलिस तैनात* की गई थी। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल और सीएम धामी ने किया सम्मानित, वसंतोत्सव में साढ़े तीन लाख लोगों की सहभागिता

*एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी* कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुचकर *पुलिस जवानों के प्रति स्नेह और समर्थन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।*
अपने जवानों को *ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ इस खुशी के पर्व को साझा* किया। *मिठाई और रंगों के साथ होली की शुभकामनाएं* दी, *जवानों को रंग लगाकर गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।* जिससे पुलिस महकमे में *एक नया उत्साह और प्रेरणा का संचार* हुआ।

*एसएसपी मीणा का यह कदम* न केवल पुलिस विभाग के भीतर *उत्साह का संचार* करने वाला था, बल्कि यह *पुलिस कर्मियों के मनोबल को भी मजबूत* करने वाला था।
*उन्होंने कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी* है कि हम हर हाल में अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें और समाज के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।”
*एसएसपी मीणा ने पुलिस कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद* दिया और *कहा, “आपकी मेहनत और निष्ठा से ही समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहती है।”*

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर *जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक* देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक  भगवत राणा, अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पुलिस जवानों के साथ होली के इस पावन अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।