उत्तराखंड नैनीताल सियासत

सांसद अजय भट्ट की पहल पर कुमाऊं को तोहफा: अब तीन दिन चलेगी मुंबई के लिए ट्रेन

Spread the love

सांसद अजय भट्ट की पहल पर कुमाऊं को तोहफा: अब तीन दिन चलेगी मुंबई के लिए ट्रेन

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ द्वार से दो ट्रेनें पूर्व में मुंबई को संचालित की जा रही थी एक ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, किच्छा,बरेली होते हुए मुम्बई को चल रही थी ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान

 

 

दूसरी ट्रैन हर बृहस्पतिवार काठगोदाम से लालकुंआ , किच्छा, बरेली होते हुए मुंबई को स्पेशल ट्रेन चल रही है।

 

 

उनके द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री जी को लगातार पत्र लिखकर यह मांग की गई थी कि मुंबई के लिए ट्रेन बढ़ाई जाए जिसको देखते हुए अब रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हर सोमवार को लालकुंआ से रुद्रपुर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन होते हुए मुंबई को दिनाँक 21 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ की जा रही हैं। अब हलद्वानी, लालकुंआ से सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए ट्रेन संचालित की जा रही हैं। श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल की जनता के लिए मुंबई जाने आने के लिए अच्छी सुविधा हो गयी है। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से कुमाऊँ मंडल में आएंगे जिससे कि यहां की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*