उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा: व्यापारियों, पर्यटकों और खिलाड़ियों से संवाद, खेल और पर्यटन के विकास पर जोर।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा: व्यापारियों, पर्यटकों और खिलाड़ियों से संवाद, खेल और पर्यटन के विकास पर जोर।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल के भ्रमण पर हैं यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले जहां उन्होंने बड़ा बाजार, पंत पार्क क्षेत्र मे स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात का हाल-चाल जाना। इस दौरान सी एम सिंह धामी ने पंत पार्क क्षेत्र में चाय की दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने खुद चाय बनाई और चाय पीने के साथ-साथ अपने सहयोगियों और अपने स्टाफ को भी चाय पिलाई….

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के योगेश सती ने ताइक्वांडो में जीता सम्मान, मिला सरकारी प्रोत्साहन

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह में आज नैनीताल के दौरे पर हैं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल की बाजारों में जाकर स्थानीय व्यापारियों का हाल-चाल जाना साथ ही नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीसा खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया और फुटबॉल बास्केटबॉल खेल। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल में रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोट्रफ समेत विभिन्न सुविधा नैनीताल को दिलाने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उत्तराखंड मे हॉकी के स्तर को बढ़ाये जाने को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद कर विकास का संकल्प दोहराया

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्तराखंड समेत पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई छोटी सी पहल आज विश्व घर में फैल गई है। इस दौरान नेपाल से आए योगाचार्य के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।