उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

SVEEP नैनीताल: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका”

Spread the love

SVEEP नैनीताल: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप टीम ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में लगभग 94 बालिकाओं को ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधा जोशी, एन.एस.एस. प्रभारी कविता पाठक , दीप्ति पंत और ब्लॉक समन्वयक मोनिका चौधरी भी उपस्थिति रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान

 

 

जनपदीय सह – समन्वयक ललित मोहन पांडे और गौरी शंकर कांडपाल ने सभागार में बालिकाओं को रुचि पूर्ण तरीके से मतदाता पहचान पत्र बनवाना सिखाया। दूसरी तरफ सायंकालीन सभा में ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के 52 नए वोटर और 12 स्वयंसेवकों को ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाना सिखाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 

 

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल्स यूनिवर्सिटी के डॉ. अमित मित्तल और डॉ. संदीप बधानी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ प्रदीप उपाध्याय तथा राकेश लाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, सीएम धामी ने किया सम्मान।