नैनीताल पुलिस का नशे पर प्रहार: तस्करी करते 91 नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का नशे पर प्रहार: तस्करी करते 91 नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार

बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों की तस्करी करते एक व्यक्ति को 91 नशे के इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम व आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

इसी क्रम में  प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक व्यक्ति को अवैध नशो के इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिग/गश्त अभि0 महमूद पुत्र मुन्तियाज निवासी इन्द्रानगर, उत्तर उजाला नाले के पास थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 31 वर्ष को नशे के अवैध इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुए वहद् इन्द्रानगर उत्तर उजाला नाले के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से 45 Prenogesic Buprenorphine Injection IP 2 ml तथा 46 Pheniramine Maleate Injection IP Avil 10 ml ( कुल 91 नशीले इन्जेक्शन ) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-20/2025 U/S 08/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।
बरामदगी-
45 Prenogesic Buprenorphine Injection IP 2 ml तथा 46 Pheniramine Maleate Injection IP Avil 10 ml ( कुल 91 नशीले इन्जेक्शन )

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
उ0 नि0 विरेन्द्र चन्द
कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
कानि0 सुनील कुमार
कानि0 दिलशाद अहमद

karki
inder