छात्र संघ चुनाव नामांकन पर नैनीताल पुलिस का कड़ा पहरा, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान

छात्र संघ चुनाव नामांकन पर नैनीताल पुलिस का कड़ा पहरा, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

*छात्र संघ चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा।*

*छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया* के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नामांकन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹39.87 करोड़ की विकास योजनाओं को CM धामी की मंजूरी, प्रदेशभर में सड़क, पेयजल और पर्यटन कार्यों को मिलेगी रफ्तार

 

 

 

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* स्वयं मौके पर पहुंचकर छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में लीसा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 390 कनस्तर लीसा से भरा कैंटर पकड़ा; चालक गिरफ्तार

*SSP नैनीताल द्वारा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण* किया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दिवंगत पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को मिली ₹5 लाख की आर्थिक सहायता

 

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस द्वारा *छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद* रहते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*

karki
inder