उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नैनीताल पुलिस का एक्शन, शराब तस्करी गिरोह पर बड़ी चोट

Spread the love

🚨 नैनीताल पुलिस का एक्शन, शराब तस्करी गिरोह पर बड़ी चोट

 

रोशनी पांडे  प्रधान सम्पादक 

नैनीताल: जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 219 पाउच कच्ची शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
जांच में पता चला कि आरोपी किराए के कमरे से अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

 

 

मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगनाओं को भी नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग

 

 

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम