पौड़ी में मेगा आपदा मॉक ड्रिल, पुलिस-प्रशासन ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

#पौड़ी में मेगा आपदा मॉक ड्रिल, पुलिस-प्रशासन ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पौड़ी जनपद में पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने संयुक्त रूप से मेगा आपदा मॉक ड्रिल आयोजित कर भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया। मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित निकासी, घायलों के उपचार और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

 

 

सतपुली में भूस्खलन, श्रीनगर के गोवा बीच में रेस्क्यू, थलीसैंण में बादल फटना, कोटद्वार में बाढ़ तथा देवप्रयाग में बढ़ते जलस्तर जैसे काल्पनिक आपदा परिदृश्यों पर पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों ने त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा के समय जनहानि को कम करना और राहत-बचाव व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

karki
inder