मसूरी उत्तराखंड जरा हटके

किसानों का समर्थन: शहीद भगत सिंह चौक पर हड़ताल के तहत धरना प्रदर्शन

Spread the love

किसानों का समर्थन: शहीद भगत सिंह चौक पर हड़ताल के तहत धरना प्रदर्शन

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

किसानों द्वारा देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले आज शहीद भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने के साथ ही देश में महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तराखंड राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया इंडिया गठबंधन द्वारा किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की गई

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रियाल सीधे जनता के बीच, अफसरों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल को कांग्रेस पार्टी का समर्थन है और आज विभिन्न संगठनों द्वारा किसानों और मजदूर की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है और उनकी जायज मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

वही मसूरी ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि किसानों द्वारा पूर्व में भी आंदोलन किया गया है और एक बार फिर उग्र आंदोलन किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार इसकी अनदेखी कर रही है जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा