श्रमिक–प्रबंधन विवाद सुलझा, पुलिस निगरानी में कार्य जारी।

श्रमिक–प्रबंधन विवाद सुलझा, पुलिस निगरानी में कार्य जारी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। लालकुआं क्षेत्र स्थित निजी कंपनी मदरसन में बीते 20 अप्रैल से चल रहा श्रमिक–प्रबंधन विवाद आखिरकार सुलझ गया है। प्रशासन, श्रम विभाग और पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद श्रमिकों ने पुनः कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

बताया गया कि 20 अप्रैल को प्रारंभिक वार्ता आयोजित की गई थी, जिसमें श्रम विभाग के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद 21 अप्रैल को दोबारा बैठक बुलाई गई, जहां सकारात्मक संवाद के जरिए समाधान का रास्ता निकला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनपदों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सहमति बनने के बाद कंपनी में उत्पादन कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और शांति बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder