केदारनाथ-गुप्तकाशी हेलिकॉप्टर हादसा: सात श्रद्धालुओं की मौत, मासूम बच्चा भी शामिल

केदारनाथ-गुप्तकाशी हेलिकॉप्टर हादसा: सात श्रद्धालुओं की मौत, मासूम बच्चा भी शामिल

📍 रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | 15 जून 2025

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 23 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है।

हादसे का विवरण:

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। यह दुर्घटना सुबह 5:20 बजे हुई जब हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क के ऊपर जंगल में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण खराब मौसम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

karki
inder