डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत, दो घायल।

डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत, दो घायल।

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

बिहार-बक्सर मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गए। मृतकों में दो जुड़वा भाई और एक मौसेरा भाई शामिल हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातों-रात काटे जा रहे फलदार आम के पेड़, जल्द होगा बड़ा खुलासा! 🌳

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा


मृतकों की पहचान मनिकापुर निवासी अरबाज खान (16), उसका जुड़वा भाई आदिल और भगवंतनगर निवासी सरफराज (22) के रूप में हुई है। तीनों बारातों में तंदूर पर रोटी बनाने का काम करते थे। रविवार को वे रायबरेली के दिग्पालगंज पठई में एक विवाह समारोह में तंदूरी बनाने गए थे। देर रात करीब 2 बजे जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सरायं मनिहार स्थित ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हफ्ता वसूली के आरोपों पर खबर से मची खलबली! बाजार के ठेकेदार को धमकाने का आरोप, आज वीडियो के साथ होगा बड़ा खुलासा! सवालों के घेरे में समाजसेवा के दावे!

दूसरी बाइक पर सवार दो भाई घायल
इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य भाई भी हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खंती (गड्ढे) में गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

डंपर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कृषि सेवाओं में फार्मर आईडी की बढ़ेगी अहमियत, किसानों से पंजीकरण कराने की अपील

यह हादसा इलाके में शोक का माहौल बना गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।