कानपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को निकाला बाहर।

Spread the love

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को निकाला बाहर।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास रविवार को साथियों के साथ कानपुर नगर से यमुना नदी में नहाने आए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कानपुर नगर के बाबूपुरवा थाने के अजीतगंज निवासी सरवर अली के अनुसार वह रविवार को अपने साथी नेता, शानू, सनी, अमान ( 30) के साथ दौलतपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाने आया था। अचानक अमान गहरे पानी में जाने से डूबने लगा।

इस पर सभी ने उसे बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। इस पर नदी से बाहर निकलकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोगों की सूचना पर तहसीलदार सुनील कुमार व चौकी इंचार्ज अतुल गौतम मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

 

पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर अमान का तलाश कराई तो उसका शव मिल गया। इस पर परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

तहसीलदार सुनील कुमार बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना पर युवक के कुछ परिजन मौके पर आए हैं। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे