कैंची धाम यात्रा: आज से लगेगा डायवर्जन, यात्रियों को मिलेगी शटल सुविधा

कैंची धाम यात्रा: आज से लगेगा डायवर्जन, यात्रियों को मिलेगी शटल सुविधा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिनांक 23 नवंबर 2025, रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुबह 8 बजे से विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *पुलिस कप्तान की पैनी नजर: चेकिंग के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा रामपुर का शातिर जालसाज, फर्जी I.B. अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक! 👮‍♂️🚔* *सरकारी पदों का ढोंग रचने वाले सुधर जाएं, जनपद में संदिग्धों के खिलाफ हमारी सघन चेकिंग और कड़ा एक्शन लगातार जारी रहेगा। — SSP मंजुनाथ*

नैनीताल और ज्योलिकोट से आने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराए जाएंगे, जहां से उन्हें शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम दर्शन हेतु भेजा जाएगा।

इसी प्रकार भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग विकास भवन भीमताल में की जाएगी। यहां से भी शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले भारी वाहनों को भीमताल रोड—खुटानी—मुक्तेश्वर—रामगढ़ मार्ग से ही भेजा जाएगा, जबकि ज्योलिकोट से आने वाले भारी वाहन वाहनों का दबाव कम होने तक गेठिया में रोके जाएंगे।

आवश्यक सेवाओं जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि से जुड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश

अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब—रामगढ़—मुक्तेश्वर—खुटानी—भीमताल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने बताया कि मार्गों पर दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

karki
inder