जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक: जिलाधिकारी की मुख्यधारा में स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार

जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक: जिलाधिकारी की मुख्यधारा में स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को समुचित एवम सरलता से बेहतर उपचार एवम सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निराश्रितों, असहाय व विभिन्न श्रेणियों में चिन्हित व्यक्तियों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क हो। जिलाधिकारी ने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण करने वाली कंपनी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि पुराने आपातकालीन, बिलों के भुगतान हेतु मुख्य कोषाधिकारी से परीक्षण कराया जाए। चिकित्सालय वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु तीन बार टेंडर के बावजूद भी सफलता न मिलने पर बोली हेतु निर्धारित धनराशि में शिथिलता प्रदान की गई। परिसर में बने शौचालय को व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने, आगामी वित्तीय वर्ष में चिकित्सालय से संबंधित दवाओं, उपकरणों आदि के क्रय हेतु निविदा आमंत्रित करने, वार्डों में बने शोचलयों की मरम्मत, चिकित्सालय में सुरक्षात्मक दृष्टि से नए आईपी कैमरों की स्थापना, परिसर में कैंटीन संचालन हेतु स्वंय सहायता समूह हेतु सीडीओ द्वारा निर्धारण करने, पोस्टमार्टम हाउस हेतु एक पर्यावरण मित्र की आउटसोर्स तैनाती करने आदि पर समिति द्वारा अनुमोदन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अतुल जोशी, विधायक प्रतिनिधि राजेश जग्गा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

karki
inder