उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जरा हटके रूद्रपुर

जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया।

Spread the love

जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रूद्रपुर 26 अक्टूबर 2023- जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा सख्त, मुख्य सचिव ने दिए तकनीकी भीड़ प्रबंधन के निर्देश।

 

 

उन्होने बताया कि विभिन्न माध्यमों/स्रोतो से सूचना के अनुसार जनपद में फसल कटाई के उपरांत खाली खोतों में बची हुई (अवशेष), गिरी हुुुुुई पुआल को जलाया जाता है, जिससे जहां एक ओर पर्यावरण/वातावरण प्रदूषित होता है वहीं बुजुर्गो, छोटे बच्चों के साथ ही आम-जनमानस को भी श्वास सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण/वातावरण में फैली धुंध से परिवहन में भी काफी दिक्कते आती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर रोपे 8 लाख से अधिक पौधे, मुख्यमंत्री धामी ने दिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

 

 

उन्होने बताया कि जनहित में उक्त आदेश पारित किया गया है। उन्होने बताया है कि इस आदेश का उल्लंघन वर्तमान में प्रवृत्त अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्राविधानों व नियमों के तहत अनुमन्य न होने के कारण भा0द0सं0 की धारा-188 सपठित वायु एवं प्रदूषण नियन्त्रण अधिनियम 1981 के तहत दण्डनीय है।
——————————————–

यह भी पढ़ें 👉  "भक्ति और भारतीय संस्कृति का संगम: काशीपुर में इस्कॉन भक्तों ने रच दिया आध्यात्मिक दृश्य"

अहमद नदीम जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890