जरा हटके दिनेशपुर

धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

दिनेशपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में प्रेस क्लब की ओर से पराक्रम दिवस मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र भर के पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्टेडियम में बने मंच पर सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, अति विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार, एएसपी मनोज कत्याल, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव ममता हाल्दार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार सहित पूर्व सैनिकों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव बी०एम०एस० रावत ने नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।

 

 

वक्ताओ ने नेताजी सुभाष चंद्र को महान देशभक्त बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। गदरपुर के मोनार्ड पब्लिक स्कूल, नगर के होली कृष्णा कॉलेज, किड्स पैराडाइस स्कूल, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, रुद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देर सांय तक चला और कार्यक्रम का संचालन रवि सरकार ने किया। प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक सरोज मंडल, काजल राय व अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रातीघाट बाईपास के पहले चरण का कार्य पूर्ण, जल्द होगा डामरीकरण: अजय टम्टा

 

 

इस मौके पर पूर्व सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, रोहित मंडल, अतुल पांडेय, अनादि रंजन मंडल, विकास सरकार, सत्यप्रकाश सिंह, विजय मंडल, राजेन्द्र सिंह मेहरा, सुधीर राय, हीरा जंगपांगी, सरिता सक्सेना, सुनीता मिस्त्री, शिखा ढाली, प्रभा राय, गीता मंडल, हेमा चक्रवर्ती, रविन्द्र पाल सिंह, अमित सक्सेना, मृत्युंजय सरकार, दिवेन्दु राय, लाल बहादुर राय, प्रकाश अधिकारी, राहुल विश्वास, ब्रिज किशोर मंडल, नैनी बढ़ाई, विकास राय, केशव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति ने खेल जगत के महानुभावों को किया सम्मानित