फायर NOC और सुरक्षा मानकों की जांच, कई होटलों में मिली अनियमितताएं

फायर NOC और सुरक्षा मानकों की जांच, कई होटलों में मिली अनियमितताएं

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 10 जून 2026। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनसुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए गठित संयुक्त समिति ने बुधवार को हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में राजस्व, फायर, पर्यटन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में किसका चलेगा सिक्का? रणजीत सिंह रावत या विजय शर्मा बदोला, हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें!

संयुक्त टीम ने होटल कुटुम्ब, होटल इमपिरियो, होटल रेडियम और एन.जेड. गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर अग्निशमन विभाग की एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण, अग्निशमन के लिए जल उपलब्धता तथा पार्किंग सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा : भावना मेहरा*

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां और अभिलेखीय त्रुटियां पाई गईं। इस पर संयुक्त समिति ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए संबंधित संचालकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इसके अलावा निरीक्षण में दो होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया, जिस पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कदम उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली-धनतेरस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर; ड्रोन से भी होगी निगरानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और होटलों, गेस्ट हाउसों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।