एक युवक से कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जल साजों ने लगाया लाखो रुपए का चुना।

एक युवक से कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जल साजों ने लगाया लाखो रुपए का चुना।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

हल्द्वानी- नौकरी दिलाने के नाम पर कंपनी ने एक युवक को लाखों रूपए का चूना लगा दिया। जालसाजों ने युवक से करीब 8 लाख की रकम ठग ली। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तब वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल

 

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रमोद कुमार पुत्र बुधि बल्लभ निवासी लालपुर नायक,आरटीओ रोड गिरि कॉलोनी ने कहा है कि उसे बीती 24 जून को कोरटेवा इक अगरीसाइंस कंपनी फिनलैड से नौकरी का प्रस्ताव आया। 28 से लेके 3 जुलाई तक तीन बार ऑनलाईन इंटरव्यू हुआ। इसके बाद 4 जुलाई को उसे ऑफर लेटर प्राप्त हुआ। 18 जुलाई को उसे इमिगरेशन रिपरेसनटेटिव आथोराईजेशन लेटर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान* *डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी* *बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*

 

साथ ही विजा रिपरेसनटेटिव ने मुझसे कागजात मांगे। 19 जुलाई को वहां से वीजा और रेसिडेंस परमिट की इंवाइस भेजी गई। जो 42,055.90 की थी। साथ ही 20 जुलाई को वर्क परमिट की इंवाइस 88,885.90 की भेजी गई। साथ ही 24 जुलाई को अकाउंट खोलने के लिए 195,207.70 ले लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

 

इस तरह अलग-अलग किश्तों में उससे करीब लाख की रकम ले ली गई। इसके बाद जब उसे कंपनी की ओर से कोई मैसेज नहीं आया तो उसने जानकारी जुटाई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

karki
inder