केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले जनता को महंगाई से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया था लेकिन आज केंद्र सरकार जनता को दिए गए भरोसे को भूलकर लगातार मूल्य वृद्धि कर रही है जिससे देश की जनता का बुरा हाल है उन्होंने कहा कि गैस के साथ ही दूध के दाम बढ़ाने का काम जहां कोई सरकार ने किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

तो वही इतिहास में पहली बार आटा और चावल पर जीएसटी लगाने का काम भी सरकार ने किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़कों पर उतर कर पूरी तरह विरोध करेंगे तथा उन्होंने सरकार से की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की भी मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन ब्लॉक ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, सतेस्वरी रावत, बीना रावत, सरिता टम्टा, अनिता बिष्ट, अनिल अग्रवाल खुलासा, उमाकांत ध्यानी, रमेश पंडित, गिरधारी लाल, भोपाल राम, कमल तिवारी, राहुल नेगी, कुन्दन नेगी, प्रताप बिष्ट, नवीन सनवाल, प्रताप सिंह रौतेला, नदीम कुरेशी, मोहम्मद अजमल।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

महिपाल सिंह, जावेद खान, पंकज सुयाल, मुकुल नेगी, कमल नेगी, कुबेर कड़ाकोटी, पंकज पाण्डे, कैलाश त्रिपाठी, सतीश छीमवाल, भास्कर चमियाल, मोइन खान, चांद खान, आफाक हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, प्रेम जैन, महेश पांडेय, वीरेंद्र लटवाल, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, कृपाल रावत, रमेश रावत, धीरज मोलीखी, वसिक अहमद, राजेश नेगी अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

karki
inder