दिल्ली क्राइम

दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों के ख़ौफनाक हमले: एक की मौत, दो घायल।

Spread the love

दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों के ख़ौफनाक हमले: एक की मौत, दो घायल।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं। एक ताजा मामले में बदमाशों ने चाकू से लूट के इरादे से तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा एक्शन: महिला को धमकी देने वाला गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि—जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त कार्रवाई!

 

पुलिस के मुताबिक, यह ताजा मामला जनता मजदूर कॉलोनी की बताई जा रही है। पहले मामले में बदमाशों ने शेर मोहम्मद के पेट में चाकू मारकर उसके जानलेवा हमले से बचने की कोशिश की। उसने एक घर में छिपकर खुद की जान बचाई। दूसरे मामले में, गुफरान नामक व्यक्ति की पीठ में चाकू से हमला किया गया, जिसके कारण वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। गुफरान एक जींस की फैक्ट्री में काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

 

तीसरे मामले में, सारी कुमार नामक व्यक्ति की गर्दन पर चाकू मारकर उसके जीवन को खतरे में डाल दिया गया। बदमाशों की पहचान कपिल चौधरी, सोहेल और समीर के रूप में हुई है। समीर फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से अवैध खैर प्रकाष्ठ जब्त

 

 

बदमाशों के पास बड़े चाकू थे, जो उन्होंने हाल ही में बल्लीमारान इलाके से खरीदे थे। उन्होंने तीन लोगों पर चाकू मारकर उन्हें लूटने का प्रयास किया, लेकिन इसमें से केवल एक को ही लूटने में सफल रहे, जिसकी चोटों के कारण मौत हो गई। तीनों बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वे इलाके के जाने-माने बदमाशों में से हैं।