उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

जनसुनवाई में त्वरित न्याय: दिव्यांग पिंटू सागर को मिला नया ई-रिक्शा

Spread the love

 

जनसुनवाई में त्वरित न्याय: दिव्यांग पिंटू सागर को मिला नया ई-रिक्शा

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई की। जिसमें अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सम्पर्क मार्ग, आदि से सम्बन्धित आई।

जनता दरबार में एक धोखाधड़ी का मामला आया जिसमें  गांधीनगर निवासी दिव्यांग पिंटू सागर ने बताया कि उन्होंने सितम्बर 2023 में के के एंटरप्राइजेज से ई रिक्शा लिया। जिसमें शिकायत आने पर फरवरी 2024 में मरम्मत के लिए एंटरप्राइजेज में ही दिया गया। किंतु उनके द्वारा रिक्शा किसी अन्य को बेच दिया गया। उन्होंने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रिक्शा लिया था। वहीं उनकी आय का भी जरिया था। अब उनके आगे परिवार के भरण पोषण का संकट है। इसकी शिकायत जब आयुक्त से की तो उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों को मौके पर तलब किया जहां एंटरप्राइजेज ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर पिंटू सागर को नया रिक्शा दिया। पिंटू सागर और उनके परिवार ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी के आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनी होली, सपरिवार किया होल्यारों का स्वागत

 

 

प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग ने बताया कि लगभग 69.77 लाख की लागत से एनपीसीसीएल (National projects construction corporation limited) द्वारा कॉलेज में निर्माण कार्य किया गया। प्रथम बरसात में ही छत टपकने की समस्या के संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कार्यदाई संस्था को एक माह के अंदर छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिन तक छत में पानी भरकर छत की जांच करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में मुख्यमंत्री धामी सख्त, लंबित प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

 

 

ज्ञानेश्वर कॉलोनी देवलचौड़ निवासियों ने अपनी कॉलोनी के आवागमन हेतु 12 फीट का रास्ता जो कि रजिस्ट्री में लिखित है, दिलाने का अनुरोध किया।