उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

CM धामी की पहल पर मीडिया कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, 100 से अधिक लाभान्वित।

Spread the love

CM धामी की पहल पर मीडिया कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, 100 से अधिक लाभान्वित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

हल्द्वानी, 12 फरवरी 2026 (सूवि)।
पत्रकारों की व्यस्त एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया गया।

 

 

 

 

शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल तथा संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा

 

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीडिया प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति संवेदनशील है और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

 

 

मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित इस शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड तथा विभिन्न रक्त जांच सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं फिजिशियन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

 

 

 

 

जनपद के हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों तथा उनके परिजनों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 100 से अधिक पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया।

 

 

 

संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्र का होगा पुनर्विकास

 

 

 

इससे पूर्व प्रातः मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र पंत एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया गया।

 

 

 

शिविर में डॉ. आर.एस. कुंवर (फिजिशियन), डॉ. सुधांशु सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. पी.एस. खोलिया (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनीता पवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विजय (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीप्ति (दंत रोग विशेषज्ञ), फार्मेसिस्ट दीपा सुनारी सहित मेडिकल टीम, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम तथा विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

यह शिविर राज्य सरकार की “सबका स्वास्थ्य, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।