“भारत-नेपाल एनवायरमेंटल लीडरशिप अवार्ड” से सम्मानित प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे का भव्य स्वागत।

“भारत-नेपाल एनवायरमेंटल लीडरशिप अवार्ड” से सम्मानित प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे का भव्य स्वागत।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे का नेपाल से लौटने पर महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। स्टाफ क्लब द्वारा आयोजित इस विशेष स्वागत समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

 

प्राचार्य प्रो. पाण्डे को हाल ही में नेपाल में “भारत-नेपाल एनवायरमेंटल लीडरशिप अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर स्टाफ क्लब सचिव डॉ. नरेश कुमार ने स्वागत सम्बोधन देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

 

इस अवसर पर प्रो. पुनीता कुशवाहा, प्रो. अनीता जोशी, प्रो. जे.एस. नेगी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने प्रो. पाण्डे को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। समारोह का संचालन डॉ. अलका राजौरिया ने कुशलतापूर्वक किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की मांग पर सड़क सुधार को ₹5.47 करोड़ मंजूर, मंत्री कैड़ा ने परखा कार्य

 

 

प्राचार्य प्रो. पाण्डे ने अपने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान पूरे महाविद्यालय परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। समारोह में उपस्थित सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

karki
inder