गाजियाबाद उत्तर प्रदेश क्राइम

तीन बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसके कानों के कुंडल और गले से चेन तोड़ ली।

Spread the love

तीन बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसके कानों के कुंडल और गले से चेन तोड़ ली।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

लोनी। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में तीन बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसके कानों के कुंडल और गले से चेन तोड़ ली। घटना के दौरान महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। महिला के कान में चोट आई, डॉक्टरों को सात टांके लगाने पड़े। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी अत्री वाली गली में मुनेश त्यागी परिवार के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

वह दूध की डेयरी चलाते हैं। शुक्रवार शाम उनकी पत्नी बीना त्यागी (52) घर से कुछ दूरी पर पैदल जा रही थी। बीना त्यागी ने बताया कि घर में एक चूहा पकड़ा था। वह उस चूहे को छोड़ने गली के बाहर जा रही थी। तभी तीन अज्ञात बदमाश आए। एक बदमाश ने पीछे से उनका गली पकड़ कर दबा दिया। गला दबने से उनकी आवाज नहीं निकली। दो अन्य बदमाशों ने उनके कान से कुंडल और गले से चेन तोड़ ली। घटना के दौरान बीना बेहोश हो गई। बीना वहीं गिर गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बीना को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

डॉक्टरों ने बीना के सात टांके लगाए। बीना ने बताया कि दो छोटे कद और एक लंबे कद का बदमाश था। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी हैं। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*