बैलपड़ाव बन्नाखेड़ा मोटर मार्ग पर डंपर पंजीकरण संख्या UK 18CA 7513 को रॉयल्टी में अंकित मात्रा से अधिक RBM परिवहन करने के आरोप में पकड़ा गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर प्रकाश चंद्र आर्या जी के निर्देशन में एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर प्रदीप कुमार धौलाखंडी जी के नेतृत्व में बन्नाखेड़ा रेंज की टीम द्वारा बन्नाखेड़ा इटावा मार्ग से एक डम्पर पंजीकरण संख्या UP 15 FT 3745 को अवैध उपखनिज RBM परिवहन करने के आरोप में एवं एक डंपर बैलपड़ाव बन्नाखेड़ा मोटर मार्ग पर डंपर पंजीकरण संख्या UK 18CA 7513 को रॉयल्टी में अंकित मात्रा से अधिक RBM परिवहन करने के आरोप में पकड़ा गया वह दोनों वाहनों को बन्नाखेड़ा रेंज परिसर में खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

 

उक्त पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध बन्नाखेड़ा रेंज अंतर्गत सुसंगत धाराओं में वन अपराध पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

karki
inder