दहेज के लालच में दुल्हन के मुंडवाए सर के बाल मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने की जांच शुरू।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की एक बेटी के साथ जो हुआ जानकर शर्मसार रह जाएंगे। एक अच्छे घर में बेटी की शादी करने के बाद मायके वाले बेफिक्र थे, लेकिन ससुराल वालों में दहेज का दानव इस कदर बलवान हुआ कि बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी गईं। बेटी को तालिबानी सजा दी गई। उसका सिर मुड़वा दिया गया। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुये उसके कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। बेटी के साथ बर्बता की ये कहानी जब पड़ोसियों से पता चली, तो मायके वाले ससुराल पहुंचे और बेटी के वहां से मुक्त कराकर लाए।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

थाना मलावन में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कुछ समय से बेटी पर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। हम लोग इसको पूरा नहीं कर पाए तो आरोपियों ने अनामिका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फाटो रेंज में घायल नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

 

 

आरोप है कि दामाद, सास , ससुर और ननद उर्फ सौम्या ने पांच अप्रैल को कमरे में बंधक बनाकर उसको पीटा। इस दौरान सभी ने मिलकर उसे काफी प्रताड़ित किया।थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दहेज के लिए युवती को काफी प्रताड़ित किया गया है। विवाहिता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

karki
inder