शीतलहर के चलते तहसील प्रशासन द्वारा  बेसहारा लोगों को प्रशासन ने बांटे कम्बल।

शीतलहर के चलते तहसील प्रशासन द्वारा  बेसहारा लोगों को प्रशासन ने बांटे कम्बल।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

शीतलहर के चलते तहसील प्रशासन द्वारा खुले आसमान के नीचे ठण्ड में सोने वाले बेसहारा व निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किये। राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने छोई क्षेत्र में 05(पांच) बेसहारा लोगों को ठण्ड से बचाने हेतु कम्बल वितरित किये।

एसडीएम राहुल शाह द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रामनगर तहसील के अन्तर्गत बेसहारा लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए कम्बल वितरण अभियान जारी है,तथा सम्बन्धित अधिकारियों को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मेंअलग-अलग जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान