दिनेशपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी, 18 किलो प्रतिबन्धित कछुए के मांस सहित 01 वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।

Spread the love

वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी, 18 किलो प्रतिबन्धित कछुए के मांस सहित 01 वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

*वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही जारी।*

*दिनेशपुर पुलिस ने 18 किलो प्रतिबन्धित कछुए के मांस सहित 01 वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।*

*दिनेशपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 06 अभियोगो में 11 अभियुक्तो को 374 प्रतिबन्धित कछुओ के मांस सहित गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।*

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने योजना पूरी करने हेतु एक वर्ष की समयसीमा दी

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंहनगर द्वारा वन्य जीव तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था उक्त के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.12.2023 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति दुर्गा इनक्लेव के पास टीन सैड की आड मे कछुवा काट कर मांस की बिक्री हेतु खरीदारों की तलाश कर रहा प्राप्त हुई उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड, ओवररेटिंग मिलने पर होगी सीलिंग

 

 

 

 

दुर्गा इन्क्लेव के पास दविश दी गयी तो एक अभियुक्त संजय बाईन पुत्र स्व० भवेन्द्र बाईन निवासी दुर्गापुर नम्बर 01 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिह नगर को एक कट्टे मे कछुवे के मांस सहित गिरफ्तार कर लिया बरामद कछुवे के मांस का वजन किया गया तो उक्त कछुवे का वजन 18 किलो 300 ग्राम निकला । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 232/2023 धारा 09/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 का अभियोग पंजीकृत किया गया । विगत कुछ समय मे दिनेशपुर पुलिस द्वारा वन्य जीव जन्तुओ की तस्करी करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 06 अभियोगो में 11 अभियुक्तो को 374 प्रतिबन्धित कछुओ मांस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए SSP NAINITAL* *CCTV कैमरों के माध्यम से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे नज़र*

 

 

 

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

संजय बाईन पुत्र स्व० भवेन्द्र बाईन निवासी दुर्गापुर नम्बर 01 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर

 

 

 

*बरामदगी का विवरण*

1-कछुवे का कटा हुआ मांस 18 किलो 300 ग्राम